Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में ठहर गया विकास : धर्मेंद्र

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास ठहर गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 12:42 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 12:42 AM (IST)
भाजपा सरकार में ठहर गया विकास : धर्मेंद्र

बदायूं : सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास ठहर गया है। भ्रष्टाचार और अत्याचार बढ़ गया है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। जनता लोकसभा चुनाव में इन्हें सबक सिखा देगी। वह सहसवान विधानसभा क्षेत्र के उघैती, रूदायन, इस्लामनगर, नाधा, शादीपुर, उस्मानपुर तथा कस्बा सहसवान हुए कार्यक्रमों को संबोधित किया। इस दौरान जनता की शिकायतें भी सुनीं। नाधा में हुई सभा में सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार पदारूढ हुई है भष्ट्राचार और अत्याचार अपराध, लूट, दुराचार जैसे जघन्य अपराध करके अपराधी भाजपा नेताओं के संरक्षण में खुले आम घूम रहे है। प्रदेश सरकार के मंत्री व शीर्ष अधिकारी केवल कागजी कार्रवाही करके विकास होना दर्शा रहे हैं। अखिलेश यादव की पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार में समाज के हर वर्ग के लिए जनकल्याण योजनाएं संचालित की जो वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर दी है। चुनाव से पूर्व भाजपा नेता झूठ का पु¨लदा लेकर जनता के बीच गए। जिससे देश व प्रदेश की भोली-भाली जनता ने बहकावे में आकर भाजपा नेताओं को सत्ता सौंपी लेकिन केंद्र सरकार के चार वर्ष तथा प्रदेश सरकार के लगभग डेढ़ वर्ष पूरे हो चुके है और जनता से चुनाव से पूर्व किए गए किसी भी वादें को भाजपा नेताओं ने पूरा न करके उनकी भावनाओं के साथ खिलावाड़ किया है। इस मौके पर सहसवान से विधायक ओमकार ¨सह यादव, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक रामखिलाडी ¨सह, ब्रजेश यादव, वाहिद खां, नवाब ¨सह, सतीश यादव, लोकेंद्र शर्मा, विपिन यादव, नरोत्तम ¨सह शानू चौधरी, सुधाकर मिश्रा, मनवीर ¨सह, महेश यादव, नरेश प्रधान, हाजी इरफान, खलीक, गुड्डू, आलोक माहेश्वरी, रज्जन भाई, राधेश्याम, मोहित आदि मौजूद रहे। संसू, इस्लामनगर : उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद पहली बार आए कार्यक्रमों में शामिल होने पर सांसद धर्मेंद्र यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ स्वागत किया। जिसको देख कर सांसद गदगद दिखाई दिए। इशारों ही इशारों में सांसद ने 2019 के चुनावों में कार्यकर्ताओं से जी जान से जुट जाने का इशारा भी किया तो पूर्व चेयरमैन वाहिद खां एडवोकेट ने पहले ज्यादा वोटों से जिताकर भेजने की बात कही। सांसद ने कहा कि इस्लामनगर के हर किसी के दु:ख सुख का साथी हूं। लोग मुझे प्यार देते हैं। में लोगों के प्यार और आशीर्वाद का ऋणी हूं। मौजूद समय में प्रदेश व देश की सरकारों की कार्य प्रणाली से लोग संतुष्ट नहीं हैं। सपा सरकार के कार्य काल को लोग याद कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.