Move to Jagran APP

खिचड़ी भोज कराकर गरीबों को वितरित किए वस्त्र

मकर संक्रांति पर्व जिलेभर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी भोज कार्यक्रम के साथ यज्ञ कराए गए। गरीबों को खिचड़ी के साथ कपड़ों का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 11:37 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 06:09 AM (IST)
खिचड़ी भोज कराकर गरीबों को वितरित किए वस्त्र
खिचड़ी भोज कराकर गरीबों को वितरित किए वस्त्र

जागरण संवाददाता, बदायूं : मकर संक्रांति पर्व जिलेभर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी भोज कार्यक्रम के साथ यज्ञ कराए गए। गरीबों को खिचड़ी के साथ कपड़ों का वितरण किया गया।

loksabha election banner

युवा संकल्प सेवा समिति की ओर से यज्ञ व खिचड़ी भोज हुआ। मुख्य यजमान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, पूर्व सभासद नन्हें लाल कश्यप, भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री पारस गुप्ता, युवा भाजपा नेता अमन गोयल, संस्था अध्यक्ष सुधीर कुमार, सचिव पुनीत कुमार कश्यप आदि यज्ञ में आहूति दी। संजीव गुप्ता, पवन कुमार, अंकित राठौर, अरूण पटेल, कुनाल राठौर, सोनू सागर, देवेश राठौर, सन्नी सक्सेना, ट्विकल, रजत चौहान आदि मौजूद रहे। हिदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल गेट के पास राहगीरों को खिचड़ी व गर्म कपड़े बांटे। जोगीपुरा स्थित एचएल मल्होत्रा शिक्षा निकेतन में समाजसेवी एसके मल्होत्रा ने मकर संक्रांति को कर्तव्य दिवस के रूप में मनाया। हजारों गरीबों को नए बर्तन और खिचड़ी वितरित की। प्रधानाचार्या अनुपमा चौधरी, उप प्रधानाचार्या शिखा सक्सेना, कल्पना सक्सेना, परमजीत कौर, श्वेता साहू, फरहा इजाज, विनीता शर्मा, चेतना शर्मा, रेखा रानी, राजकुमारी आदि मौजूद रहे। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता की ओर से मंडी समिति के निकट खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता, डॉ.भूपेंद्र सिंह, ध्रुव चंद्र कौशिक, सचिन शर्मा, सुधीश गुप्ता, मनोज साहू आदि मौजूद रहे। संस, बिल्सी : बजरंग दल की ओर से शिवशक्ति भवन मंदिर में खिचड़ी वितरण कराया। जिला उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, विक्की कश्यप को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मृदुला शर्मा, सोनू, प्रबल, वरूण शर्मा, आयुष शर्मा, समकक्ष वाष्र्णेय, अर्पित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संसू, उझानी : राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के पदाधिकारियों ने बाल्मीकि बस्ती में खिचड़ी भोज कार्यक्रम किया। आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख सुभाष कुमार, अरोग्य भारती के प्रांत योग प्रमुख विचित्र सक्सेना, मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री मोहित प्रभाकर, राहुल अग्रवाल, रामदास, राकेश, अमन सागर, अर्जुन सागर, आदित्य, सचिन आदि मौजूद रहे। कोतवाली मंदिर शक्तिपीठ पर हुए खिचड़ी सहभोज में लिटिल एंजिल स्कूल की प्रधानाचार्य शशि भार्गव, भूदेव शर्मा, प्रिस श्रीवास्तव, राजेश, पप्पू आदि का सहयोग रहा। घंटाघर तिराहे पर विश्वनाथ, पप्पू माहौर, मनोज आदि ने भोज कराया। विद्यार्थी परिषद ने मुहल्ला गद्दी टोला में भोज कराया। संस, बिसौली : बंजरिया खानपुर शिव मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भंडारा कराया गया। सैकड़ों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक वीरेंद्र सिंह ने खिचड़ी वितरित की। डॉ. प्रमोद यादव, नवल किशोर शर्मा, हरपाल यादव, मोहित महाजन, अमित, अभीक्ष पाठक, सूबेदार सिंह आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.