जालंधरी सराय में सभासद ने किया पौधरोपण
मुहल्ला जालंधरी सराय सम्राट अशोक नगर के सभासद ग्रीश कुमार ने पौधारोपण किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 06:11 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 06:11 PM (IST)
फोटो 06 बीडीएन - 59 जासं, बदायूं : मुहल्ला जालंधरी सराय सम्राट अशोक नगर के सभासद ग्रीश कुमार ने मुहल्लेवासियों के साथ पौधरोपण किया। सभासद ने मुहल्ले में जगह-जगह पेड़ लगाए। सभासद ने कहा कि एक पौधा लगाना एक यज्ञ के बराबर कार्य करना है। जिस प्रकार यज्ञ के करने से पूरा वातावरण शुद्ध होता है उसी प्रकार पौधरोपण से भी पूरा पर्यावरण शुद्ध होता है। मुहल्ले के देवेंद्र कुमार ने कहा कि मुहल्ले में अधिक से अधिक पेड़ लगाना है जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध हो। इस मौके पर लेखराज सिंह, बब्लू, कैलाश मौर्य, सरोज, इमरान, सोनू आदि मौजूद रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें