कांग्रेसियों के आगे बढ़ते ही खुलती गईं दुकानें
डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का आंशिक असर देखने को मिला।
बदायूं : डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का यहां आंशिक असर ही दिखाई दिया। शहर से लेकर कस्बों तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर व्यापारियों ने दुकानें बंद करने का आग्रह जरूर किया, लेकिन उनके आगे निकलते ही दुकानें खुलती जा रही थीं। प्रदेश महासचिव ओमकार ¨सह और जिलाध्यक्ष साजिद अली के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कस्बों में भी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं आने पाई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आसपास मुस्तैद दिखाई दिए। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, छात्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोगीपुरा से शिव मंदिर गांधी ग्राउंड, छह सड़का, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लावेला चौक, सिविल लाइंस चौक से होते हुए इंद्रा चौक से कश्मीरी चौक होते हुए लावेला चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए ओमकार ¨सह ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बेतहाशा मूल्य वृद्धि से जनमानस अत्यंत पीड़ित है। नोटबंदी के कारण देश की विकास दर तो घटी ही ही है, भारतीय मुद्रा की कीमत भी कम हो गई है। प्रधानमंत्री सीना ठोंक कर झूठी विकास की बात करते हैं देश की जनता 2019 में इसका जवाब देगी। जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि आज देश मे हर वर्ग का व्यक्ति केंद्र सरकार की नीतियों के कारण दुखी है, लेकिन पीएम मोदी के खौफ के कारण मन की बात कहने से बच रहा है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शफी अहमद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्ना लाल सागर, प्रदेश सचिव आ•ाम अली, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजरानी सक्सेना, छात्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी, सेवादल जिलाध्यक्ष भगवान ¨सह, शहर अध्यक्ष हरीश कश्यप ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गौरव ¨सह राठौर, इखलास गद्दी, एआइसीसी सदस्य असफाक सकलैनी, असरार अहमद, जितेंद्र कश्यप, पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग वफाती मियां चौधरी, आंवला लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सरफराज बेग, अजहर अली, रफत अली, बब्बू चौधरी, फारूकी, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी
विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता की बाइक तांगे पर रखकर ले जा रहे थे। लावेला चौक पर अचानक बाइक में आग लग गई, इससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस कर्मियों और कार्यकर्ताओं ने शीघ्र आग बुझा ली। बाद में बाइक वहां से हटवा दी गई।