धान तौल शुरू न होने से केंद्र प्रभारी की शिकायत
ब्लाक जगत के गांव किसरुआ के समीप पीसीएफ गोदाम में धान क्रय केंद्र बना है। लेकिन यहां अभी तक धान तौल शुरू नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय किसानों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर तौल शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी किसानों को धान में नमी और काला बताकर लौटा रहें हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया।
जेएनएन, सिलहरी (बदायूं): ब्लाक जगत के गांव किसरुआ के समीप पीसीएफ गोदाम में धान क्रय केंद्र बना है। लेकिन, यहां अभी तक धान तौल शुरू नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय किसानों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर तौल शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी किसानों को धान में नमी और काला बताकर लौटा रहें हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। परेशान किसान गुलड़िया और किसरुआ गांव में निजी आढ़तों पर धान बेचने को मजबूर है। प्रार्थना पत्र देने वालों में ग्राम प्रधान विमला देवी, सत्येंद्र सिंह, जनडैल, भगत सिंह, रामेश्वर सिंह, पेशकार, मुकेश आदि अधिक किसान मौजूद रहे। क्रय केंद्र प्रभारी विवेक कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उनकी काल रिसीव नहीं हो सकी।