मोदी-योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर चार्जशीट
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी निवासी मुहम्मद तारिक को आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया।
बदायूं : बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी निवासी मुहम्मद तारिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी और उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस के पास इस घटना के मजबूत साक्ष्य हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पिछले दिनों एक वीडियो वाट्सएप के कई ग्रुप में वायरल हुआ था। इसमें एक युवक हाथ में कोई चीज पकड़े था। उस चीज को वह गोवंशीय पशु के मांस का टुकड़ा बता रहा था। साथ ही मांस पर प्रतिबंध लगाने का विरोध करते हुए उसकी बिक्री रोकने को चुनौती दे रहा था। आरोपित ने यह भी कहा था कि अगर उसे पशुओं का मांस नहीं मिला तो वह इंसानों का मांस खाएगा। अधिवक्ता अर¨वद परमार की तहरीर पर पुलिस ने नौ अगस्त को इस मामले में सिकरोड़ी गांव के मुहम्मद तारिक नाम के युवक के खिलाफ धर्म का अपमान करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसएचओ बिनावर अजय यादव ने बताया कि आरोपित के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। उन साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट लगा दी है।