बदायूं में झूठी सूचना देकर छात्रा को स्कूल से किया अगवा, बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म; दोनों दरिंदे पुलिस की गिरफ्त में
एक गांव में रहने वाली छात्रा गुरुवार सुबह स्कूल गई थी। उसने बताया कि दोपहर 12 बजे परिचित प्रशांत स्कूल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पिता का एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर आरोपित ने बुलाया
स्कूल में रखा मिला छात्रा का बैग, मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद सूत्र, जागरण, बिल्सी (बदायूं)। 12 वीं की छात्रा से षड्यंत्र रचकर हैवानियत की गई। गुरुवार को परिचित प्रशांत ने उसके पिता के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर स्कूल से बाहर बुलाया। इसके बाद नशा सुंघाकर कमरे में बंधक बनाया। वहां उसके रिश्तेदार कौशेंद्र ने दुष्कर्म किया। शाम को छात्रा की मां की तहरीर पर प्रशांत व कौशेंद्र के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी लिखी गई। देर रात दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक गांव में रहने वाली छात्रा गुरुवार सुबह स्कूल गई थी। उसने बताया कि दोपहर 12 बजे परिचित प्रशांत स्कूल गेट पर पहुंचा। उसने चरपासी से कहा कि छात्रा के पिता का एक्सीडेंट हो गया, इसलिए बुलाने आया है। चपरासी उसे पहले से जानता था, इसलिए उसकी बात पर भरोसा कर लिया। यह सूचना मिलते ही गेट पर आकर प्रशांत से बात की।
उसकी बात पर भरोसा बाइक पर बैठ गई। घर की ओर बढ़ती, इससे पहले उसका रिश्तेदार कौशेंद्र भी आ गया। उन दोनों ने बातों में उलझाया, फिर अचानक नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आंख खुली तो इस्लामनगर रोड पर सुनसान स्थान पर खुद को बंधक पाया।
छात्रा ने बताया कि कौशेंद्र ने दुष्कर्म किया। प्रशांत भी उसके साथ वहीं मौजूद रहा। इसके बाद बेसुध अवस्था में दोनों आरोपितों ने आटो में बैठा दिया। छात्रा की मां के अनुसार, दोपहर को स्कूल से फोन आया कि बेटी का बैग क्लासरूम में रखा है। वह कहां गई, इसकी जानकारी नहीं है। यह सुनते ही तुरंत स्कूल पहुंची।
चपरासी से बात की तो उसने बताया कि छात्रा को बाइक सवार युवक यह कहकर ले गए कि उसके पिता का एक्सीडेंट हुआ है। काफी देर उसकी तलाश की जाती रही। शाम को वह बिल्सी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के पास आटो में बेसुध मिली। आटो चालक भी वहां मौजूद नहीं था। उसे बमुश्किल होश आया, तब घटनाक्रम बताया।
यह भी पढ़ें- बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 19 यात्री घायल; दिल्ली से कानपुर जा रही थी
छात्रा के बताए घटनाक्रम ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया, मगर स्वजन ने प्रबंधन से कोई एतराज नहीं जताया। एसपी देहात डा. हृदेश कठेरिया ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस के नियमों के तहत यदि दुष्कर्म के आरोपित की कोई मदद करता है, तो उसे भी दुष्कर्म की मंशा से देखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- बदायूं: POCSO कोर्ट में जमा किया हाईकोर्ट का जाली जमानत आदेश, महिला अधिवक्ता समेत 2 पर FIR दर्ज
इसी वजह से दोनों आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाई गई। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही, ताकि घटनाक्रम के अनसुलझे बिंदु स्पष्ट हो सकें। छात्रा का मेडिकल भी कराया गया है।
