Move to Jagran APP

बदायूं में जलभराव में डूबे तलीझाड़ नाला सफाई के दावे

शहर में शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से परेशानी भी हुई। रुक-रुक कर हुई बारिश में ही पालिका प्रशासन के नालों की तलीझाड़ सफाई के दावों की पोल खुल गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 12:35 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 12:35 AM (IST)
बदायूं में जलभराव में डूबे तलीझाड़ नाला सफाई के दावे
बदायूं में जलभराव में डूबे तलीझाड़ नाला सफाई के दावे

बदायूं, जेएनएन : शहर में शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं, जगह-जगह हुए जलभराव से परेशानी भी हुई। रुक-रुक कर हुई बारिश में ही पालिका प्रशासन के नालों की तलीझाड़ सफाई के दावों की पोल खुल गई। बारिश से शहर के अधिकांश गली मुहल्ले और सड़कें जलमग्न है। सड़कों पर कीचड़ फैलने आवागमन में दिक्कत हो रही है।

loksabha election banner

शहर में शुक्रवार देर रात आसमान पर बादल उमड़े। फिर आधे घंटे तेज बारिश हुई। लेकिन बादल छाये रहे। शनिवार सुबह फिर से बारिश हुई, जो कि दोपहर 12 बजे तक जारी रही। इससे शहर के छह सड़का, पनबड़िया, जोगीपुर रोड, रोडवेज बस स्टेशन के आसपास, मधुवन कालोनी, गांधी ग्राउंड रोड, मंडी समिति रोड समेत अन्य कई जगह जलभराव हुआ। इससे पालिका प्रशासन के नाला सफाई अभियान की पोल खुली। नगर पालिका ने इस बार नालों का सफाई अभियान शुरू किया। लेकिन, दो तीन चलाकर बंद कर दिया। हालांकि दावा किया कि साफ सफाई जारी है। हकीकत में शहर का एक भी नाला तलीझाड़ साफ नहीं हो सका। इससे आधा शहर कुछ घंटों की बरसात में जलमग्न हुआ।

बिना बजट के साफ सफाई के दावे

नगर पालिका परिषद ईओ संजय तिवारी ने बताया कि शासन से इस बार नाला सफाई को कोई बजट नहीं मिला। शहर के दस बड़े व 70 छोटे नालों की सफाई पालिका अपने संसाधनों से करा रही है। इसके लिए नगरपालिका के करीब 30 कर्मचारी, दो जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्राली लगाए है। जल्द शेष नालों की सफाई कराई जाएगी। बारिश से हुई जलभराव की समस्या के समाधान को सफाई कराएंगे। गत वर्ष नाला सफाई को दस लाख का नगर पालिका को बजट मिला था। बारिश से खिले किसानों के चेहरे

बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए है। किसानों ने धान की नर्सरी उखड़ना शुरू कर दी है। इससे धान की रोपाई जल्द ही होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से गन्ना, चरी आदि फसलों को काफी लाभ पहुंचा। बारिश से गहराया बिजली संकट

फोटो 19 बीडीएन 15

संस, बिसौली : तेज बारिश ने जहां गर्मी से निजात दिलाई। वहीं, शनिवार सुबह से बिजली गुल होने से लोग परेशान हुए। दोपहर 3.30 बजे बिजली आई। लेकिन, बुधबाजार में पोल में उतरे करंट ने एक सांड़ की जान ले ली। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर सप्लाई बंद कराई। इससे क्षेत्र में पूरे दिन बिजली संकट बना रहा। गर्मी से मिली लोगों को राहत

इस्लामनगर : शनिवार को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिल गई, लेकिन सड़कों पर जलभराव हो गया। नगर पंचायत के सफाई कर्मी अपने कार्य में मुस्तैद दिखाई दिए। बारिश से गन्ना और धान की फसलों को फायदा हुआ है।

नगर की मुख्य सड़कों पर भरा पानी

सैदपुर : सुबह हुई बारिश से नगर की सड़कों, अस्पताल, कन्या पाठशाला, सहित गलियों में जलभराव की स्थिति रही। इससे नगर पंचायत प्रशासन की नालों की तलीझाड़ सफाई अभियान की पोल खुल गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.