बाल विवाह की सूचना से उड़े पुलिस के होश
उसहैत : कस्बे में बाल विवाह की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और विव
उसहैत : कस्बे में बाल विवाह की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और विवाह की रश्मों को रुकवा दिया। पता चला कि दूल्हा की उम्र 21 साल है और दुल्हन की 17 साल तो काफी देर तक माथापच्ची होती रही। बाद में दोनों पक्षों ने कहा कि उनको कोई शिकायत नहीं है तब जाकर विवाह संपन्न हो सका। बुधवार को कस्बे में एक बरात आई थी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बाल विवाह हो रहा है। बताया गया कि लड़की की उम्र आठ साल है और लड़का 25 साल का है। इस बात पर पुलिस के होश उड़ गए। शिकायत करने वाले ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर मामला ऐसा नहीं मिला। लड़की पक्ष ने बताया कि उनकी लड़की बालिग है और सभी की मर्जी से शादी की जा रही है। पुलिस वालों ने उसके कागजात देखे तो वह कागजों में 17 साल की थी। इसके बाद पुलिस ने अधिकारियों से पूछा तो अधिकारियों ने दोनों पक्षों की रजामंदी होने पर कार्रवाई से मना कर दिया।