गंगा घाट का बदला नजारा, कल से होगी महाआरती
काशी की तरह यहां गंगा घाट पर नियमित गंगा महाआरती शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन शेष बचा है।
कछला (बदायूं) : काशी की तरह यहां गंगा घाट पर नियमित गंगा महाआरती शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन शेष बचा है। सामाजिक संगठनों और गंगा भक्तों के अथक प्रयास से घाट का नजारा बदल गया है। आरती स्थल पर भव्य सजावट की गई है। गंगा नदी का पुल भी सजावट से जगमगा उठा है। मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे आरती की विधिवत शुरूआत हो जाएगी।
प्रयाग में जिस तरह कुंभ के प्रति श्रद्धालुओं में ललक दिख रही है, उसी तरह यहां वाराणसी की तरह कछला में गंगा आरती का माहौल बनाने के लिए डीएम दिनेश कुमार ¨सह भी जुटे हुए हैं। उनकी अगुवाई में सामाजिक संगठनों के लोग भी भव्य व्यवस्था कराने के लिए प्रयासरत हैं। कांशी से आए आरती विशेषज्ञ गुरुकुल के 15 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। शुरूआत में काशी से आए लोग ही आरती करेंगे, बाद में स्थानीय लोग ही यह जिम्मेदारी निभाएंगे। मकर संक्रांति को यहां मेला लगाया जाएगा, लोगों को आकर्षित करने के लिए दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों के साथ डीएम दिनेश कुमार ¨सह ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गंगा जी को निमंत्रण पत्र देने के बाद सोरो जाकर बाराह मंदिर पर भी निमंत्रण दिया। शाम को आरती का अभ्यास पूर्ण हो गया, अब 15 जनवरी को शाम के वक्त फाइनल आरती की प्रक्रिया शुरू होगी। किया गया। यहां की गई सजावट से पूरा गंगा घाट जगमगा उठा। बिल्सी विधायक आरके शर्मा भी आरती में शामिल हुए।
नमामि गंगे सदस्य भी जुड़े
कछला गंगा घाट पर नियमित आरती के इस अभियान से नमामि गंगे के पदाधिकारी और सदस्य भी जुड़ गए हैं। डीएम दिनेश कुमार ¨सह ने घाट पर उनके साथ बैठक की। गंगा किनारे के 41 गांवों में पौधरोपण करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम बिल्सी, एसडीएम बिसौली के अलावा नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक मनोज कृष्ण गुप्ता, जिला संयोजक लालता प्रसाद साहू एडवोकेट, मंडल संयोजक हरेंद्र उपाध्याय, मंडल संयोजक बिल्सी दीपक माहेश्वरी, मंडल संयोजक उझानी गौरव अग्रवाल, शिव शंकर गुप्ता, विवेक साहू, गो¨वद शर्मा, प्रेम प्रकाश जुनेजा, डॉ.इंद्रपाल राठौर, शिशु पाल, प्रकाश चंद्र, देवेंद्र ¨सह, चंदन कश्यप, डॉ. राम खिलाड़ी, त्रिकिशोर, विष्णु असावा, नीरज माहेश्वरी, नीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।