श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई वसंत पंचमी
बदायूं : मां सरस्वती के प्रकाट्य उत्सव बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-ज
बदायूं : मां सरस्वती के प्रकाट्य उत्सव बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह मां सरस्वती का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। नवीन शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार भी कराया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष सिद्धार्थ कश्यप, विशिष्ट अतिथि अमिता उपाध्याय के अलावा व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य एवं प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार आदि मौजूद रहे। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। मुख्य वक्ता अनिल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बसंत पंचमी श्रद्धा, ऊर्जा और उत्साह का पर्व हैं। गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव और नत्थूलाल शर्मा ने पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। जिला बेसिक अधिकारी रामपाल ¨सह राजपूत, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र, रामचंद्र प्रजापति, माया सक्सेना, ट्रस्टी कालीचरन पटेल, पूनम, बोधेंद्र ¨सह, तेजपाल ¨सह, रेनापाल, सुशील कुमार, पंकज रस्तोगी, प्रदन्या मिश्रा, राजेश्वरी, कलावती मौजूद रहे। आवास विकास स्थित लिलिपुट प्ले स्कूल में बसंत पंचमी के मौके पर येलो डे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी बच्चे पीले रंग की ड्रेस में स्कूल पहुंचे। विद्यालय को भी पीले रंग के गुब्बारों व पत्तियों से सजाया गया। विद्यालय प्रबंधक केबी गुप्ता, मैनेजर डॉ. प्रतिभा गुप्ता मौजूद रही। श्रीदाताराम मेमोरियल इंटर कॉलेज ललुआनगला असरासी में गायत्री महायज्ञ हुआ। बालक-बालिकाओं ने मां सरस्वती का पूजन किया। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित की। खिचड़ी भोज कराया गया। संस्थापक डॉ. अशोक शाक्य, व्यवस्थापक माधव, मोरकली शाक्य, प्रधानाचार्य अजब ¨सह, मुकेश कुमार, कामिनी शाक्य, आरती शाक्य, संगीता, राजीव, विनीता आदि मौजूद रहीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा वजीरगंज में मां सरस्वती का प्राकट्य उत्सव बसंत पंचमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रभारी सुधा ¨सह एवं छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं मिष्ठान अर्पित कर मां सरस्वती की स्तुति की गई। ¨हदू जागरण मंच के नगर कार्यालय पर बसंत पंचमी के मौके पर वीर हकीकत राय बलिदान दिवस मनाया। नगर अध्यक्ष धीरज शर्मा, नगर उपाध्यक्ष विशाल वैश्य, गीतेश शर्मा, सुनील गुर्जर, अंकित यादव, रचित सक्सेना, अभय सक्सेना, शशांक गुप्ता, राकेश सक्सेना मौजूद रहे। संस, बिसौली : नगर के सरस्वती शिशु मंदिर और गांव कोट, हर्रायपुर, मदनजुड़ी आदि में भी बसंतोत्सव मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय, कोट में मां सरस्वती का पूजन और आरती की गई। बच्चों ने भजन गाए। प्रधानाचार्य चंचल उपाध्याय ने बच्चों को बसंतोत्सव के बारे में बताया। इधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय, हर्रायपुर में बच्चों ने झालरों और गुब्बारे से स्कूल को सजाया। राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक कुंवरसेन ने बच्चों को विद्या की देवी मां शारदा के बारे में जानकारी दी। गायत्री परिवार द्वारा उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आराम ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, सरदार ¨सह, तिलक ¨सह, कप्तान ¨सह आदि मौजूद रहे। इधर, नगर में गायत्री शक्तिपीठ पर पं.श्री राम शर्मा का आध्यात्मिक जन्मोत्सव मनाया गया। मुंबई से पधारीं अनुपम ¨सह ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर ज्ञानेंद्र भारद्वाज, स्नेह लता वाष्र्णेय, विमल भारद्वाज, ने वेद मत्रोच्चार के साथ यज्ञ कराया। इस मौके पर विनय शर्मा, सुनीती मिश्रा, कंचन ¨सह, चंद्रपाल, विमलेश, संगीता, सुखवीर ¨सह, अनुपम गुप्ता, नरेंद्र ¨सह, प्रदीप रस्तोगी मौजूद रहे।