बधिरजनों को दिलाया जाएगा योजनाओं का लाभ
बधिर जन संगठन एवं सशक्तिकरण संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय बधिर दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 12:20 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 12:20 AM (IST)
जासं, बदायूं : बधिर जन संगठन एवं सशक्तिकरण संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय बधिर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व मुख्य अतिथि दीपमाला गोयल, भाजपा महामंत्री शारदाकांत ने किया। संस्था महासचिव ने बधिर जन की मुख्य समस्याओं जैसे प्रमाण-पत्र, इंटरप्रेटर रोजगार व उच्च शिक्षा पर जोर दिया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बधिरजन के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाया जाएगा। शारदाकांत ने बधिरजन की सभी समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बधिरजन के लिए उच्च शिक्षा शिक्षण के लिए कॉलेज शुरू किए जाने पर भी विचार किया गया। इस मौके पर दीक्षा सिंह पटेल, अमित शर्मा, आकाश गुप्ता, माधव व अरविद आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें