सांई मंदिर का मनाया वार्षिकोत्सव
बाबूराम धर्मशाला में साईं बाबा मंदिर का वार्षिक महोत्सव मनाया गया। साईं बाबा की प्रतिमा का दूध शहद घृत गंगाजल से स्नान कराया गया। वेदाचार्यों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करके हवन कयिा। घृत व सामग्री की आहुति दी। महिलाओं ने ढोलक बजाई।
जेएनएन, उझानी(बदायूं) : बाबूराम धर्मशाला में साईं बाबा मंदिर का वार्षिक महोत्सव मनाया गया। साईं बाबा की प्रतिमा का दूध, शहद, घृत, गंगाजल से स्नान कराया गया। वेदाचार्यों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करके हवन कयिा। घृत व सामग्री की आहुति दी। महिलाओं ने ढोलक बजाई। रामकिशोर गुप्ता, कौशल किशोर, ब्रजकिशोर, सरिता, तोबा देवी, नितिन वाष्र्णेय, राजू, संजय आदि मौजूद रहे। विकेश बने समिति के अध्यक्ष
संसू, उझानी : महर्षि भगवान बाल्मीकि प्रकोत्सव दिवस के अवसर पर बहादुर गंज में बैठक हुई। शरद पूर्णिमा को बाल्मीकि प्रकोत्सव मनाने की रणनीति तैयार की। बैठक में समिति का गठन किया गया। विकेश कुमार को अध्यक्ष, सौरभ व अनुराग को उपाध्यक्ष्ज्ञ, सुधीर कुमार को महामंत्री, संजय कुमार व सौरय को मंत्री, अतुल कुमार व बादल को सचिव, धर्मेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।