महिलाओं को आगे बढ़ाने में करें सहयोग : सीडीओ
जासं, बदायूं : मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में राष्ट्रीय कृषि और ग्रा
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 12:43 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 12:43 AM (IST)
जासं, बदायूं : मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) अंतर्गत बैंकर्स के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। सीडीओ ने सभी से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं आगे नहीं आएंगी, तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। समूह बनाकर बैंक खाते खोलकर उनमें बचत बढ़ाई जाए। महिलाओं को मजबूत बनाना है। उन्होंने समूह गठन और खाता संचालन पर विशेष जोर दिया। कहा कि अधिक से अधिक समूह गठन के लिए महिलाओं को प्रेरित करें। महिलाएं इतिहास रच रही हैं। राष्ट्रीय अजीविका मिशन अंतर्गत बैंकों में महिलाओं के खाते समय से खोलें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें