अचानक लगी आग में झोपड़ी जलकर राख
वार्ड संख्या आठ में अचानक आग लग जाने से एक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया।
फोटो 13 बीडीएन 57 संसू, उसावां : वार्ड संख्या आठ में अचानक आग लग जाने से एक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। आग में पचास हजार नकद के साथ ही घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। राजस्व निरीक्षक ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की। वार्ड संख्या आठ के कल्लू कश्यप ने अपनी पुत्री नीरज की शादी सहसवान के हुसैनपुर में की थी। वहां नीरज का घर बाढ़ ने उजाड़ दिया तो वह अपने ताऊ की खाली पड़ी जगह में झोपड़ी डाल रहने लगी। नीरज के चार बच्चे हैं। पति ज्ञान सिंह बाहर मेहनत मजदूरी करता है। बुधवार को अपराह्न ढ़ाई बजे के आसपास अचानक उसके घर में आग लग गई। गनीमत रही कि चारों बच्चे और नीरज झोपड़ी में उस समय नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, चारपाई, कपड़ा और जरूरी सामान जल गया। आग में जगह खरीदने को घर में रखे पचास हजार रुपये भी जल गये। नीरज ने बताया कि उसने मंगलवार को अपनी भैंस बेंची थी। कुछ पैसे मजदूरी करके भी जुटाए थे। वह बोली, अब जगह नहीं खरीद मिलेगी। राजस्व निरीक्षक सुखवीर सिंह ने बताया, सरकारी मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।