यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budaun Case: बच्चों की हत्या से पांच घंटे पहले साजिद ने की थी प्लानिंग, दुकान में फेशियल करवा रहे युवक ने क्या बताया?
जावेद के बयानों को मानें तो साजिद चाकू दोपहर में ही लेकर आ गया था। उस समय भी वह परेशान ...और पढ़ें

HighLights
- हत्या करने से पहले रोया था साजिद, उसके मन में बैठ गई थी कोई बात
- दुकान पर फेशियल करा रहे ग्राहक ने बताई रोने की बात, पुलिस करेगी पूछताछ
अंकित गुप्ता, बदायूं। शहर की बाबा कालोनी में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले से अब तक पुलिस पूरी तरह पर्दा नहीं हटा पाई है। लेकिन जो बातें सामने आ रहीं हैं, वह बताती हैं कि आरोपित साजिद के मन में कोई बात बैठ गई थी। जिससे वह गुस्से में आ गया था। उसका गुस्सा बढ़ता गया और वह वारदात को अंजाम दे बैठा।
वारदात साढ़े छह या उसके बाद की है, लेकिन साजिद ने तैयारी करनी दो बजे से ही कर दी थी। घटना के दिन दो बजे के आसपास साजिद अपनी दुकान पर बैठा रो रहा था। इसके बाद वह बाजार गया और चाकू खरीद कर लाया और इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
कभी-कभी अजीब हरकतें करता था साजिश
मृतक बच्चों का घर और आरोपी की दुकान की दूरी मात्र 10 से 15 कदम की है। अपनी दुकान पर बैठ कर आरोपित पीड़ित परिवार का घर साफ देख सकता था। आरोपित साजिद ने दो साल पहले ही यहां दुकान खोली थी। इसके बाद से वह मोहल्लेवालों के बाल काटता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह कभी-कभी अजीब हरकत करता था, लेकिन उसका भाई जावेद एकदम ठीक था।
जावेद बोला- परेशान लग रहा था साजिद
जावेद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका भाई साजिद मंगलवार को कुछ परेशान लग रहा था। उसने साजिद से पूछा तो उसने मन अच्छा न होने की बात कही थी। जावेद ने ही बताया कि उन लोगों ने उस दिन चार बजे के आसपास दुकान बंद की थी, इसके बाद घर चले गए थे। घर जाने के बाद साजिद ने उससे कहा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही और फिर वह शहर के लिए निकल गया था। इसके बाद उसके पीछे वह गया। इसके बाद साजिद उसे विनोद के घर ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।
दोपहर में ही चाकू लेकर आ गया था साजिद
जावेद के बयानों को मानें तो साजिद चाकू दोपहर में ही लेकर आ गया था। उस समय भी वह परेशान था। इस दौरान साजिद की दुकान पर मौजूद एक ग्राहक फेशियल करा रहा था। वह उसी मोहल्ले का रहने वाला है। उसने बताया कि साजिद बाजार से आने के बाद रोने लगा था। वह अपनी आखों पर हाथ रखकर रो रहा था। उसके भाई ने पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन लग रहा था जैसे वह परेशान है। उसके मन में क्या चल रहा था, यह शाम को जब हत्या की खबर सुनी तब पता चला।
पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को दिया अंजाम
इस ग्राहक के बारे में पुलिस को जानकारी है। पुलिस एक बार उससे पूछताछ कर चुकी है। इस पूर घटनाक्रम से यह साफ है कि बच्चों की हत्या उसने अचानक नहीं की। उसने पहले पूरी साजिश रची, फिर वारदात को अंजाम दिया।
