किशोरी को ले जाना वाला गिरफ्तार
किशोरी को अगवा करके ले गए युवक को मय किशोरी के पुलिस ने 24 घटे में गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 12:21 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 12:21 AM (IST)
वजीरगंज : किशोरी को अगवा करके ले गए युवक को मय किशोरी के पुलिस ने 24 घटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का चालान करके उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। जबकि किशोरी को मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी को बरेली के आंवला ताना क्षेत्र के गांव तिकोना निवासी सूरजभान अपने साथ बहलाकर शुक्रवार को ले गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और इसके बाद पुलिस ने आरोपित को करेंगी रेलवे स्टेशन से रविवार को बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें