बोलेरो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, छह लोग घायल
बिनावर थाना क्षेत्र के बदायूं-बरेली हाईवे स्थित गांव घटपुरी के निकट ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। छह घायल हो गए।
सिलहरी : बिनावर थाना क्षेत्र के बदायूं-बरेली हाईवे स्थित गांव घटपुरी के निकट ट्रैक्टर में लगी आलू बुवाई की मशीन सड़क पार कर रही थी। बरेली की ओर से आ रही तीव्र गति से बोलेरो ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार मजदूर, ट्रैक्टर चालक डव्लू (22), अशोक (20), चंद्रसेन (25), मुकर्रम (20), देवेंद्र (25), विशाल (17) निवासीगण गांव रहमा थाना बिनावर घायल हो गए। यह लोग बिनावर से आलू की बुवाई करके अपने गांव जा रहे थे। बोलेरो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची ने घायलों को निजी अस्पताल की एंबुलेंस से बरेली निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर पर सवार छह लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बोलेरो चालक कार को छोड़कर फरार हो गया है।