शहर में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा सप्ताह मना रही है। बुधवार को तीसरे दिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाया।
जेएनएन, बदायूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा सेवा सप्ताह मना रही है। बुधवार को तीसरे दिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाया।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य समेत कार्यकर्ताओं के साथ भामाशाह चौक से ओवरब्रिज तक और पुलिस लाइन, जेल होते हुए कचहरी महाराणा प्रताप चौक तक झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। बूथ स्तर के पदाधिकारियों ने भी जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के प्रधानमंत्री के संदेश को सभी आत्मसात करें। चेयरमैन ने कहा कि हम नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। सभी लोग स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा राठौर, स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक नीतेश वाष्र्णेय, रजनी मिश्रा, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर महामंत्री पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।