कमल संदेश बाइक रैली निकाल दिखाई ताकत
भाजपा ने कमल संदेश बाइक रैली निकालकर ताकत का अहसास कराया। शहर में बाइक रैली निकाली।
बदायूं : भाजपा ने कमल संदेश बाइक रैली निकालकर ताकत का अहसास कराया। हर बूथ से कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर लोस चुनाव का बिगुल फूंक दिया। रैली में दस हजार बाइकें शामिल होने का दावा किया गया है। भाजपा कार्यालय के सामने मैदान में सभा भी हुई। जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
मुख्य अतिथि रघुराज प्रताप ¨सह राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने कहा कि आज से भाजपा ने प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर एक साथ लोस चुनाव का बिगुल बजाया है। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं, मोदी सरकार योगी सरकार की नियत बिल्कुल स्पष्ट है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ने कहा कि पूर्व की सरकारों में बहुत ही गुंडाराज भ्रष्टाचार चरम पर था प्रदेश की जनता ने उस भ्रष्टाचार गुंडाराज को उखाड़ फेंकने का काम किया है। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने भी विचार रखे। रैली में दिल्ली से आई हार्ले डेविडसन स्ट्रीट बाइक का युवाओं में उत्साह दिखा, युवाओं की बाइक के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ लगी रही यह बाइक रैली में आकर्षण का केंद्र रही। संचालन जिला महामंत्री बाइक रैली संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने किया। रैली में बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, बिल्सी विधायक आरके शर्मा, गुन्नौर विधायक अजीत कुमार राजू, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वागीश पाठक, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, हरप्रसाद ¨सह पटेल, महाराज ¨सह, बिल्सी चेयरमैन अनुज वाष्र्णेय, अशोक भारती, उमेश राठौर, अजीत वैश्य, शारदेन्दु पाठक, मुनीश अग्रवाल, आशीष शाक्य, सत्यवीर ¨सह, राजीव कुमार गुप्ता, सीमा राठौर, अंकित मौर्य, तीर्थेन्द्र पटेल, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहे।