बैंक की रही हड़ताल, करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइजेज फाउंडेशन ऑफ इंडिया संगठन के प्रांतीय आह्वान पर पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों की हड़ताल रही।
जागरण संवाददाता, बदायूं : ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइजेज फाउंडेशन ऑफ इंडिया संगठन के प्रांतीय आह्वान पर पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों की हड़ताल रही। बैंक तो खोली गई लेकिन कर्मचारी मौजूद नहीं थे। जिससे करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताल की जानकारी के अभाव में बैंक पहुंचे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता। भारतीय स्टेट बैंक में कार्य किया गया। केंद्र सरकार ने कुछ बैंकों का विलय करने का फैसला लिया है। बैंकों के कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। दोनों संगठनों के अधिकारी, कर्मचारी बैंक नहीं पहुंचे। जिससे किसी प्रकार का लेनदेन, चेक व अन्य काम नहीं हुआ। ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ बैंकों के एटीएम ने भी साथ नहीं दिया। संस, बिसौली : भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर पंजाब नेशनल, ओरियंटल बैंक, बड़ौदा बैंक, यूनियन बैंक बंद रहें। इधर एटीएम भी खाली हो गए। दीपावली के त्यौहार की खरीदारी के लिए लोगों को रूपये न मिल पाने की वजह से परेशान रहे।