Move to Jagran APP

उल्लास से मनाई बकरीद, वतन की सलामती को उठे हजारों हाथ

ईदगाह और जामा मस्जिद समेत जिलेभर की मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 07:47 PM (IST)
उल्लास से मनाई बकरीद, वतन की सलामती को उठे हजारों हाथ

फोटो 12 बीडीएन - 21 से 36 - ईदगाह और जामा मस्जिद समेत जिलेभर की मस्जिदों में हुई नमाज

loksabha election banner

- नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी जागरण संवाददाता, बदायूं : जिलेभर में ईद-उल-जुहा बकरीद का त्योहार खुशनुमा माहौल में मनाया गया। ईदगाह शम्शी व जामा मस्जिद शम्शी सहित जिलेभर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर वतन व कौम की सलामती के लिए दुआ की की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जगह-जगह मुस्तैद रहे।

सोमवार को सुबह से ही ईद-उल-जुहा की खुशियां दिखाई दे रहीं थी। सुबह से ही लोग नमाज अदा करने की तैयारी में जुट गए। सबसे पहले सुबह साढ़े छह बजे काजी-ए-जिला के मदरसा आलिया कादरिया में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा कराई गई। उसके बाद शहर सहित पूरे जनपद भर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने का सिलसिला आम हो गया। जामा मस्जिद शम्शी में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज अदा कराई गई। ईदगाह शम्शी में सुबह दस बजे काजी-ए-जिला हजरत अब्दुल हमीद मु.सालिमुल कादरी साहब के साहबजादे हजरत अल्लामा मौलाना अज्जाम मियां कादरी ने नमाज अदा कराई। ईदगाह पर नमाज अदा कराने से पूर्व मजहबी तकरीर का दौर चला। जिसमें कुर्बानी के फराईज और दीन-ए-इस्लाम के तौर तरीकों पर रोशनी डालते हुए लोगों को दीन के रास्तों पर कायम रहने की हिदायत दी गई। स्वच्छता का संदेश दिया गया, प्रतिबंधित गोवंशीय पशु वध न करने की हिदायत दी गई। तकरीर के बाद ईद की नमाज कराई गई। बाद में वतन व कौम की खुशहाली अमनो आमान व सलामती के लिए दुआ की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने आपसी गिले शिकवे दूर कर गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा। ईदगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रजा, चेयरमैन दीपमाला गोयल, ओमकार सिंह, साजिद अली आदि ने भी लोगों को मुबारकबाद दी। इसके बाद घर आए मेहमानों का लोगों ने सिंवई, फेनी, शीर, फीरीनी, खीर, शाही पीस, हलीम, पुलाव, जर्दा, बिरयानी, हलवा, मिठाई, फल आदि लजीज पकवानों से स्वागत किया। ईदगाह पर डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। अल्लाह की राह में किया जानवरों को कुर्बान

ईद-उल-जुहा की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम लोगों ने अपने-अपने मकानों में कुर्बानी के जानवरों की अल्लाह की राह में कुर्बानी की। किसी ने भैंस, पड्डा तो किसी ने बकरा, बकरी को अल्लाह की राह में कुर्बान किया। बच्चों ने मेले का उठाया लुत्फ

जामा मस्जिद शम्शी के पास मेला लगाया गया। जिसका बच्चों ने लुत्फ उठाया। मेले में लगी खानपान व खेल खिलौनों की दुकानों से बच्चों ने खूब खरीदारी की व झूलों का भी आनंद लिया। नगर पालिका की अनदेखी से मुस्लिम नाराज

कुर्बानी करने के बाद कुर्बानी के मलबे को उठवाकर फिकवाने को लेकर लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पडा। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी दोपहर तक दिखाई नहीं पड़ी। इसके बाद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सिफारिश कर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी मंगवाकर मलबा फिकवाया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.