विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं: ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने पिया तेजाब, इलाज के दौरान मौत

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:58 PM (IST)

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी से परेशान युवती ने तेजाब पीकर ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. मोबाइल फोन पर हुई बातचीत के दौरान धमकाने के बाद उठाया कदम

  2. मुरादाबाद के अस्पताल में सोमवार को हुई मौत, अब पुलिस से की शिकायत

जागरण संवाददाता, बदायूं। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में इन्कार कर अश्लील फोटो व वीडियो प्रसारित करने की धमकी से परेशान युवती ने तेजाब पी लिया। उपचार के दौरान मुरादाबाद के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। स्वजन ने मंगलवार को बिसौली कोतवाली में आरोपित के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन की पहचान कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव करखेड़ी निवासी जीशान से हो गई थी।

आरोप है कि जीशान ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन से शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान कुछ अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। बाद में वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो जीशान ने शादी से इन्कार कर दिया।

इसके बार फोटो वीडियो इंटरनेट मीडिया प्रसारित करने की धमकी देने लगा। 27 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे के बीच युवती के पिता के फोन पर जीशान के नंबर से काल आई।

आरोप है कि उसने युवती को समझाने व फोटो वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। इसके बाद युवती की जीशान से फोन पर बातचीत हुई। स्वजन का आरोप है कि बातचीत के दौरान भी उसने फोटो वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।

इससे परेशान युवती ने अपना फोन फेंक दिया और शौचालय में जाकर तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए, बाद में गंभीर हालत में मुरादाबाद के डाॅ. लाल सिंह मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

जहां उपचार के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। मुरादाबाद में ही पोस्टमार्टम कराया गया। स्वजन का आरोप है कि फोन में आरोपित से हुई बातचीत के स्क्रीनशाट भी मौजूद हैं।

स्वजन ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। बिसौली इंस्पेक्टर सर्वेंद्र शर्मा ने बताया कि स्वजन की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं में गोशालाओं में गोवंश की मौत पर बड़ा एक्शन: 2 पंचायत सचिव सस्पेंड, CVO समेत अधिकारियों पर गिरेगी गाज