विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूंवासियों के लिए खुशखबरी: 10 जर्जर सड़कें जल्द होंगी चकाचक, PWD ने जारी किए ₹1.96 करोड़

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:49 PM (IST)

बदायूं विधानसभा क्षेत्र में 10 जर्जर सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने 1.96 करोड़ रुपये स्वीकृत ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, बदायूं। सदर विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग ने दस सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य के लिए कुल 1.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इन मार्गों के सुधरने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होने और किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

स्वीकृत कार्यों में संपर्क मार्गों के साथ सोत नदी पर अतिरिक्त पहुंच मार्ग भी शामिल है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2, बदायूं के तहत स्वीकृत इन कार्यों से कई गांवों की संपर्क व्यवस्था बेहतर होने की संभावना है।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में बीएम मार्ग के किमी 79 से पूठी सराय मोहम्मदी होते हुए बहारपुरा संपर्क मार्ग की 200 मीटर सड़क के लिए 19.85 लाख रुपये तथा आजमगंज मुढ़िया मार्ग के किमी 142 से दराब नगर मार्ग के 300 मीटर हिस्से के लिए 17.65 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

लाही फरीदपुर होते हुए सुभानगर मार्ग के किमी पांच से सरकरपुर-सुभानपुर संपर्क मार्ग के 1.50 किमी हिस्से पर 21.68 लाख रुपये खर्च होंगे। बीएम मार्ग से पुठी सराय मोहम्मदी मार्ग के 1.35 किमी हिस्से के लिए 19.74 लाख रुपये और बिछुरइया मार्ग से शेरगंज घटबेहटी मंदिर मार्ग के 1.65 किमी हिस्से के लिए 24.93 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

पीबीएम मार्ग के किमी 81 से ढकिया संपर्क मार्ग के 270 मीटर हिस्से पर 26.72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। घटपुरी रेलवे स्टेशन से पलिया झंडा होते हुए ओझा संपर्क मार्ग के 150 मीटर हिस्से के लिए 15.20 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

पीबीएम मार्ग के किमी 82 से ददमई मार्ग के किमी तीन से मोहम्मदपुर व्योर मार्ग के 750 मीटर हिस्से के लिए 11.57 लाख रुपये तथा बनगढ़-अहरुईया मार्ग के दो किमी हिस्से के लिए 30.14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सिलेहरी-सनाय से बसंत नगर मार्ग पर सोत नदी के अतिरिक्त पहुंच मार्ग के 500 मीटर हिस्से के लिए 9.02 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बदायूं में बवाल: भूख हड़ताल बेअसर रही तो मोबाइल टावर पर चढ़े 2 युवक; मंदिर कमेटी से जुड़ा है पूरा विवाद