विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'धर्म परिवर्तन कराना चाहता है दरगाह का पीर, BJP विधायक कर रहे मदद', यूपी में महिला ने की शिकायत

By Jagran NewsEdited By: Sakshi Gupta
Published: Tue, 01 Jul 2025 11:23 PM (IST)

बदायूं में एक महिला ने दरगाह के पीर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने ...और पढ़ें

धर्म परिवर्तन कराना चाहता है दरगाह का पीर, भाजपा विधायक कर रहे मदद।
धर्म परिवर्तन कराना चाहता है दरगाह का पीर, भाजपा विधायक कर रहे मदद।

जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने दरगाह के पीर पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने एक भाजपा विधायक पर भी पीर की मदद करने का आरोप लगाया है।

उसका कहना है कि पीर का उसकी ससुराल में आना जाना था। वह उसके ससुराल वालों का धर्म परिवर्तन करा चुका है। अब वह उसका व उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। इसको लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 10 फरवरी 2019 को शहर के एक युवक से हुई थी। उसकी एक चार साल की बेटी है। करीब एक साल पहले उसने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

उससे पहले से दरगाह का पीर पप्पन उसके ससुराल में आता जाता था और उसकी ससुराल वाले भी उसकी बात मानते थे। महिला का कहना है कि पप्पन ने उसके पति और ससुराल वालों का धर्म परिवर्तन कर दिया है। वह कहता है हमारे यहां अल्लाह एक है और तुम्हारे यहां कई देवी देवता है।

इस संबंध में उसने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन उसकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई लेकिन शासन के आदेश पर मामले में कार्रवाई की गई है। शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपित पप्पन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महिला ने एक भाजपा विधायक और एक अन्य नेता पर आरोपित की मदद करने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार का कहना है कि महिला एक मुकदमा पहले ही दर्ज करा चुकी है। पप्पन उसकी ससुराल वालों की मदद कर रहा था। इससे उसके खिलाफ भी प्राथमिकी करा दी है।

महिला ने कार्यालय आकर इस संबंध में शिकायत की थी। उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।

-रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी