विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चप्पल छीनकर भागा बंदर तो पीछे दौड़ा 11वीं का छात्र, हाइटेंशन लाइन ने छीन ली घर का इकलौता चिराग

Published: Sat, 19 Sep 2026 04:50 PM (IST)

बदायूं के फिरोजपुर गुमराह गांव में एक किशोर राजन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर गुमराह में रवि ठाकुर के घर से बंदर चप्पल लेकर भाग गया। यह देख उनका बेटा राजन बंदर के पीछे भागा तो बंदर पड़ोसी की छत पर चला गया। यह देख राजन भी डंडा लेकर उसकी तरफ दौड़ा।

इसी बीच घर के छज्जे के पास से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजन गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन राजन को नजदीकी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव घर ले गए हैं। इस हादसे की वजह भी बंदर ही बना। अब तक बंदर के हमलों से बचने के प्रयास में छत से गिरकर चार लोगों की मौत हो चुकी हैं।

जबकि शनिवार को किशोर बंदर द्वारा सामान ले जाने की वजह से उसके पीछे भागा और हादसे का शिकार हो गया। रवि गांव के पास में ही स्थित बीआर अल्लैपुर के इंटर कालेज में 11वीं का छात्र था। परिवार के इकलौते बेटे की मौत होने से स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- 'प्रेम विवाह किया तो थाने के बाहर काट दिया गला...' बदायूं में बहन की हत्या करने वाले भाई समेत 4 को उम्रकैद