विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में रुपयों के लेनदेन पर खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और गोलियां, महिला समेत 11 घायल

Published: Thu, 20 Aug 2026 04:20 PM (IST)

बदायूं के सहसवान क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक इमेज

प्रतीकात्मक इमेज

 

जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ेरिया गांव में गुरुवार सुबह रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ही तीखा पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इस वारदात में पांच महिलाओं समेत दोनों पक्षों के कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में एक पक्ष की महिला रजनी पत्नी रामप्रकाश गोली लगने से लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रजनी समेत सात घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

पुलिस बल तैनात, तहरीर का इंतजार

गांव में दो पक्षों के बीच उपजे इस तनाव के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और दोबारा हिंसा रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। पीड़ित पक्षों की ओर से लिखित शिकायती पत्र मिलते ही संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं में बड़ी लापरवाही: सड़क ठेकेदार ने खोदी 8 फीट गहरी खंती, खेलते-खेलते पानी में डूबने से 14 साल के मासूम की मौत