विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में मेंथा कारोबारी के घर अचानक पहुंची GST टीम, भाई ने 'स्टॉक सर्वे' बताकर दी सफाई!

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:53 PM (IST)

बदायूं में मेंथा कारोबारी मनोज गोयल के आवास पर स्टेट जीएसटी टीम ने छापेमारी की, जहां व्यावसायिक दस्तावेजों और टैक्स ...और पढ़ें

मेंथा व्यापारी के घर के बाहर मौजूद जीएसटी टीम की कार

मेंथा व्यापारी के घर के बाहर मौजूद जीएसटी टीम की कार

जागरण संवाददाता, बदायूं। मेंथा कारोबारी मनोज गोयल के आवास पर स्टेट जीएसटी की टीम ने अचानक छापेमारी की। अधिकारियों की यह कार्रवाई लगभग एक घंटे से लगातार जारी है।

टीम मनोज गोयल के आवास में मौजूद सभी व्यावसायिक दस्तावेजों, खरीद-बिक्री के रिकार्ड और टैक्स भुगतान से जुड़ी फाइलों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

हालांकि उनके भाई नितीश उर्फ गोपाल ने बताया कि यह स्टाक का सर्वे किया जा रहा है। आधिकारिक रूप से किसी अधिकारी की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- बदायूं में बवाल: ट्रैक्टर धुलाई के मामूली विवाद में भिड़े दो भाजपा नेता, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 10 घायल