बदायूं में बवाल: ट्रैक्टर धुलाई के मामूली विवाद में भिड़े दो भाजपा नेता, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, 10 घायल
बदायूं के सर्वा गांव में ट्रैक्टर धुलाई को लेकर भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल और पूर्व सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल ...और पढ़ें

एआई इमेज है।
जागरण संवाददाता, बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में सोमवार शाम ट्रैक्टर धुलाई को लेकर भाजपा जिला मंत्री नीटू पाल और पूर्व सांसद प्रतिनिधि व भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सनवीर पाल के स्वजनों के बीच झड़प हो गई।
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे गांव में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पथराव के डर से ग्रामीण घरों में दुबके रहे।
इस घटना में नीटू पाल के भाई-भतीजे लोकेश, ज्ञानेश, दिव्या, उदयवीर, टेक सिंह तथा सनवीर पाल के परिवार के देवीदास, नीरज, प्रीतम सिंह, भुवनेश, भारत सिंह सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही पीआरबी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- DU एडमिशन फर्जीवाड़ा: बरेली और बदायूं के बाद सिद्धार्थनगर से भी जुड़े तार, 16 फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बरामद
