Move to Jagran APP

Badaun: महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक, PM मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे युवा

बदायूं महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। भाजयुमो की जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री भाजयुमो ब्रज क्षेत्र रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी व जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव रहे।

By Sachin GuptaEdited By: Riya PandeyPublished: Fri, 02 Jun 2023 09:29 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 09:29 PM (IST)
बदायूं : भाजपा के जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति को संबोधित करते पदाधिकारी।

जागरण संवाददाता, बदायूं : महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। भाजयुमो की जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री भाजयुमो ब्रज क्षेत्र रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी व जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव रहे।

loksabha election banner

अभियान के तहत इस महीने होंगे चार कार्यक्रम

जिला कार्यसमिति में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजयुमो द्वारा जून के महीने में चार कार्यक्रम को किए जाएंगे। लाभार्थी संवाद, नव मतदाता पंजीकरण, बाइक यात्रा, आनलाइन क्विज प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम भाजयुमो की ओर से किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष गोविंद स्वरूप पाठक ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है। युवा मोर्चा पूरी तरीके से 2024 में मोदी जी को फिर एक बार देश का प्रधानमंत्री बनवाने के लिए तैयार है। जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को पूरी ताकत के साथ इन कार्यक्रमाें को संपन्न कराएं।

संचालन मुकेश यदुवंश ने किया। इस मौके पर सहदेव सागर, उदित शर्मा, अजीत प्रताप सिंह, राहुल सिंह, शेखर शर्मा, सिद्धार्थ सक्सेना, विवेक, आशीष कुमार सिंह, विशेष यादव, प्रमोद कश्यप आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.