बदायूं के मदरसे में देवी-देवताओं का अपमान! हनुमान जी को बताया 'भ्रष्ट बाबू', पाकिस्तान का GK पढ़ाने का भी आरोप
बदायूं के ककराला स्थित मदरसा एचके पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान देवताओं का अपमान करने वाला नाटक मंचित ...और पढ़ें
HighLights
मदरसा एचके पब्लिक स्कूल का मामला, वार्षिक उत्सव के दौरान छात्रों ने किया था नाटक, वीडियो हुआ प्रसारित
जागरण संवाददाता, बदायूं। ककराला के मदरसा में देवताओं को अपमानित करते हुए मजाक बनाने का मामला सामने आया है। यहां वार्षिक उत्सव के दौरान छात्रों से ऐसा नाटक कराया गया, जिसमें देवताओं को अपमानित करने वाले तथ्य शामिल किए गए। उसका एक वीडियो भी प्रसारित हुआ है। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने मदरसा संचालक के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी इसको संज्ञान लिया है। इसकी जांच शुरू करा दी गई है।
मामला अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के मदरसा एचके पब्लिक स्कूल का है। बताया जा रहा है कि यहां 13 अप्रैल को वार्षिक उत्सव आयोजित हुआ था। जिसमें छात्रों द्वारा अलग-अलग नाटक पेश किए गए थे और इसी दौरान रामायण काल के पात्रों के रूप में कुछ छात्र मेकअप करके आए थे।
उनमें एक छात्र हनुमान बना थाऔर उन्होंने गैस संकट को लेकर रामायण से जोड़ते हुए एक ऐसा नाटक तैयार किया, जिससे हिंदू लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने हनुमान जी का अपमान किया, उनका मजाक बनाया। उन्हें डीएम कार्यालय का भ्रष्ट बाबू तक बता दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और फिर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
इधर जब वीडियो सार्वजनिक तो हिंदू संगठनों में आक्रोश फैलता चला गया। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, बजरंग दल से सत्येंद्र यादव, जिला संयोजक उत्कर्ष मिश्रा, मोर सिंह, आकाश कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, राहुल त्रिवेदी और अजय पंडित समेत कई कार्यकर्ता आलापुर थाने पहुंचे।
उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि इस तरह स्कूलों में देवी देवताओं को अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मदरसा में कराए गए नाटक से हिंदूओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसमें मदरसा संचालक राशिद खान के खिलाफ कार्रवाई हाेनी चाहिए।
उनके शिकायती पत्र पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। अपराध निरीक्षक रामनाथ कन्नौजिया ने बताया कि इसमें चौकी इंचार्ज से रिपोर्ट मांगी गई है। उसके बाद मदरसा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पाकिस्तान का सामान्य ज्ञान पढ़ाता है मदरसा संचालक
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप है कि मदरसात संचालक अपने यहां बच्चों को पाकिस्तान का सामान्य ज्ञान भी पढ़ता है। वह दुश्मन देश का साइलेंट माडल भी हो सकता है और अपने मदरसे में ऐसे युवाओं को तैयार कर रहा है, जो देश के खिलाफ खड़े हो सकें। वह टूल किट तैयार कर रहा है। और यह मदरसा भी दूसरे की कब्जाई गई जमीन पर बनाया गया है। इसमें जांचकर कार्रवाई होनी चाहिए।
यह मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसमें मदरसा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब मर्जी के मालिक होंगे बिजली उपभोक्ता, स्मार्ट मीटर के लिए नहीं होगी कोई जोर-जबरदस्ती
