विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में कांवड़ ड्यूटी पर सो रहे चौकी इंचार्ज की खुली नींद तो एसडीएम से बोले- 'आप कौन?', जाम में फंसे थे DM-SSP; निलंबित

Published: Wed, 12 Aug 2026 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2026 09:37 PM (IST)

कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-मथुरा हाईवे पर भीषण जाम लगने के बाद कछला चौकी प्रभारी रिंकू सिंह को निलंबित कर ...और पढ़ें

चौकी प्रभारी रिंकू सिंह

चौकी प्रभारी रिंकू सिंह

HighLights

  1. बदायूं में हाईवे पर जाम लगने में भी पायी गई लापरवाही

  2. कांवड़ मार्ग लंबे जाम में फंसे थे डीएम व एसएसपी के वाहन

जागरण संवाददाता, बदायूं। कांवड़ यात्रा ड्यूटी में तैनात कछला गंगाघाट चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह की कुर्सी आखिरकार छिन गई। उनकी लापरवाही ने रविवार रात बरेली-मथुरा हाईवे को जाम को जाम में झोंका। इसके बाद सुधार के प्रयास के बजाय सोमवार को खोया-पाया केंद्र में सो गए। एसडीएम ने उन्हें उठाया तो गलती मानने के बजाय सवाल दाग दिया...आप कौन होते हैं मुझे टोकने वाले? बुधवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया।

शुक्रवार से सोमवार तक कांवड़ियों की सर्वाधिक आवाजाही होने के कारण अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश हैं। इसके बाद भी रविवार रात लापरवाही की गई। बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला से उझानी वाले रास्ते पर तीन घंटे से लंबा जाम लगा था।

उसी समय डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा कछला गंगाघाट पर व्यवस्थाएं देखने जा रही थीं। उनकी गाड़ियां भी काफी देर जाम में फंसी थीं। स्थिति अत्याधिक खराब होती देख एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह जाम खुलवाने पहुंचाने थे।

उन्होंने कछला घाट से वाहनों को बिल्सी की ओर डायवर्ट किया। इसके दो घंटे बाद जाम खुल सका था। उस समय माना गया कि चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह ने ट्रैफिक नियंत्रण के पर्याप्त प्रयास नहीं किए। इस संबंध में एसएसपी ने अंकिता शर्मा ने रिपोर्ट मांग ली थी।

सोमवार को एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रीसांईं आश्रित साखमुरी कछला क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने खोया-पाया केंद्र में देखा कि चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह सो रहे थे। बताया जाता है कि एसडीएम ने चौकी इंचार्ज को उठाया।

पूछा कि ड्यूटी पर सो क्यों रहे हैं। इस पर चौकी इंचार्ज ने पलटकर सवाल कर दिया कि आप कौन होते हैं मुझसे पूछने वाले? मेरे अधिकारी पूछेंगे तो मैं बता दूंगा? एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी थी।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने जांच कराई। बुधवार को जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह ने यातयात व्यवस्था में लापरवाही एवं कांवड़ यात्रा संबंधित निर्देशों के पालन में शिथिलता बरती, ड्यूटी के समय सो गए थे। इसी आधार पर रिंकू सिंह को उन्हें निलंबित कर वीआइपी सेल से दारोगा अविनाश पुंडीर को कछला चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया।

 

कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही और ड्यूटी के दौरान सोने की शिकायत की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कछला चौकी इंचार्ज को रिंकू सिंह को निलंबित किया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

- अंकिता शर्मा, एसएसपी

यह भी पढ़ें- बदायूं में गंगा का भयानक रूप: नदी में समाया पूरा स्कूल, 200 बीघा जमीन गर्क; दहशत में कई गांव