विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में हादसा: पेट्रोल पंप के सामने कार केयर शॉप में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:56 PM (GMT+05:30)

बदायूं में पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने अग्रवाल कार केयर की दुकान में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। ...और पढ़ें

बदायूं में दुकान में लगी आग से उठतीं लपटें

बदायूं में दुकान में लगी आग से उठतीं लपटें

HighLights

  1. प्लास्टिक की एसेसरीज और मोबिल आयल होने से तेजी से फैली आग

  2. आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू, शार्ट सर्किट की आशंका

जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर में पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने स्थित अग्रवाल कार केयर की दुकान में गुरुवार रात करीब दस बजे आग लग गई। दुकान में कार की एसेसरीज, प्लास्टिक का सामान और मोबिल आयल रखे होने की वजह से आग तेजी से फैल गई।

सामने पेट्रोल पंप होने के कारण आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग सतर्क हो गए। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 11.25

मुहल्ला खंडसारी निवासी मुकुल अग्रवाल की पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने अग्रवाल कार केयर के नाम से दुकान है। यहां कारों की एसेसरीज और साज-सज्जा का सामान बेचा जाता है।

मुकुल अग्रवाल ने बताया कि वह कुछ देर पहले ही दुकान बंद करके घर गए थे। रात करीब दस बजे लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 11.25.25

दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की एसेसरीज होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। न्यू आदर्श कालोनी, इंदिरा चौक समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए।

दमकल विभाग की टीम ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझने के बाद दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। व्यापारी ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।

WhatsApp Image 2026-10-08 at 11.25.25 P

प्रथम दृष्टया दमकल कर्मियों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शुक्रवार को दमकल और राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करेगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: मामूली सी बात पर सड़क बनी जंग का मैदान, दो युवतियों के बीच मारपीट का Video Viral