विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badaun Double Murder : 'मैं जावेद हूं बदायूं वाला, मुझे पुलिस के पास ले चलो' बरेली में पकड़ा गया साजिद का भाई

Published: Thu, 21 Mar 2024 10:53 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2024 11:29 AM (IST)

Badaun Double Murder लोगों के सवाल पर वह कहता है कि उसने कुछ नहीं किया जो किया भाई साजिद ने ...और पढ़ें

Badaun Double Murder : मैं जावेद हूं बदायूं वाला, मुझे पुलिस के पास ले चलो
Badaun Double Murder : मैं जावेद हूं बदायूं वाला, मुझे पुलिस के पास ले चलो

जासं, बदयूं : दो बच्चों की हत्या करने का फरार आरोपित जावेद बेहद नाटकीय अंदाज में बरेली पहुंचा। एक ऑटो पर सवार होकर बोला मैं जावेद हूं, बदायूं वाला। आटो में सवार होने से लेकर उसकी पूरी बात का वीडियो बनाया गया है। वह जावेद ही है इसे साबित करने के लिए उसके आधार कार्ड भी देखे गए।

वीडियो का बनाया जाना और उसे घेरे खड़े लोगों का उससे वैसे ही सवाल करना जिससे वह बेकसूर जैसा दिखाई दे। इसके बाद जावेद ने जावेद ने बरेली में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद यहां की पुलिस से सूचना मिलने पर बदायूं से आई पुलिस टीम उसे ले गई। अब जावेद से पूछताछ की जाएगी

जो किया मेरे भाई ने किया : जावेद

लोगों के सवाल पर वह कहता है कि उसने कुछ नहीं किया, जो किया भाई साजिद ने किया। जिनके बच्चे मारे गए उनसे तो हम लोगों के बहुत अच्छे ताल्लुक थे। फिर ऐसा क्यों हुआ नहीं पता, लेकिन मैं वहां नहीं था। मैं डर कर बरेली आया हूं, मुझे यहां पुलिस के पास ले चलो।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा कि वह अब बरेली की बारादरी पुलिस के पास है। वहा से सूचना बदायूं पुलिस को दे दी गई थी।