विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में खौफनाक वारदात: दुकान में बेटे को पिटता देख आगे आई मां, दबंगों ने कार से कुचलकर मार डाला

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:04 PM (IST)

बदायूं के कौल्हाई गांव में दुकान पर बेटे को पीट रहे युवकों से बचाने आई 50 वर्षीय मां को कार ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बदायूं। मुजरिया के गांव कौल्हाई में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। दुकान में घुसकर पांच युवकों ने पहले बेटे को पीटा और लूटपाट की कोशिश की। बेटे को बचाने आई 50 वर्षीय मां को कार से कुचलकर मार डाला और फरार हो गए।

ग्राम कौल्हाई निवासी राजेंद्र शराब की दुकान के सामने अपने घर में ही परचून और मोबाइल की दुकान चलाता है। रविवार रात करीब 9:30 बजे वह दुकान पर बैठा था। तभी गांव के ही चार-पांच युवक कार से उसकी दुकान पर आए।

उन्होंने दुकान से कुछ सामान खरीदा और फिर गुल्लक में रखे रुपये लूटने की कोशिश करने लगे। राजेंद्र ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

उसकी चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर से उसकी 50 वर्षीय मां लज्जावती बाहर आ गईं। वह बेटे को बचाने लगीं। बताया जा रहा है कि आरोपित पुरानी रंजिश को लेकर राजेंद्र को कार में डालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

लज्जावती बेटे को बचाने के लिए कार के आगे खड़ी हो गई। इस पर आरोपितों ने बेरहमी दिखाते हुए लज्जावती को कार से कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी कार लेकर फरार हो गए। इ

स पर मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने राजेंद्र की तहरीर पर जांच शुरू करते आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है।

यह भी पढ़ें- ₹116 करोड़ खर्च, फिर भी सड़कों पर मौत का करंट! बदायूं में अंडरग्राउंड केबल बनी जी का जंजाल, 350 जंक्शन बॉक्स बने खतरा