विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में देर रात खौफनाक वारदात: 32 वर्षीय मोहिनी की पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, गांव में सनसनी

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:28 PM (GMT+05:30)

बदायूं के बीहट गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी मोहिनी की कुल्हाड़ी से ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले के उसहैत थाना क्षेत्र स्थित कटरा सादतगंज के पास गांव बीहट में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना मंगलवार की रात लगभग 2:30 बजे की बताई जा रही है। बीहट निवासी आशीष (पुत्र दुर्गापाल) का अपनी 32 वर्षीय पत्नी मोहिनी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि वह आपे से बाहर हो गया।

इसके बाद आशीष ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला बोल दिया। मोहिनी ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और बेरहमी से मार डाला।

सुबह जब ग्रामीणों को इस खौफनाक हत्याकांड की जानकारी हुई, तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय चौकी पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे की मुख्य वजह पारिवारिक विवाद मानी जा रही है।

एसओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है और फरार आरोपी पति की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद की असली वजह साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- बदायूं में बड़ा राजस्व संकट: 150 हल्कों से लेखपालों ने छोड़ा चार्ज, ठप हुए आय-जाति और खतौनी के काम!