विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं में 5 स्कूली ई-रिक्शा सीज, पर बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकी; ARTO ने खुद अपनी गाड़ी से भेजा स्कूल

Published: Thu, 15 Oct 2026 12:24 PM (IST)

बदायूं में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान में पांच ई-रिक्शा जब्त किए गए। एआरटीओ हरिओम गौतम ...और पढ़ें

ई-रिक्शा पर सीज करने की कार्रवाई के दौरान बाहर खड़े बच्चे

ई-रिक्शा पर सीज करने की कार्रवाई के दौरान बाहर खड़े बच्चे

जागरण संवाददाता, बदायूं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए गए चेकिंग अभियान में पांच ई-रिक्शा सीज कराए गए। इन ई-रिक्शा का इस्तेमाल बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एआरटीओ हरिओम गौतम ने मानवीय पहल की। उन्होंने बच्चों को अपने वाहन से स्कूल पहुंचवाया, ताकि कार्रवाई के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

चेकिंग अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। इसमे स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पांच ई-रिक्शा नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सीज कराए गए।

बच्चों को लाने-ले जाने में लगे वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई। अभियान के जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अभिभावकों से भी अपील है कि वे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सुरक्षित और मानकों के अनुरूप वाहनों का ही इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- 'डॉक्टर-अफसर बनने का सपना, पर शौचालय तक नहीं'... बदायूं के सरकारी स्कूलों में नौनिहालों का दर्द