Move to Jagran APP

आक्रोशित किसानों ने गन्ना अधिकारी का किया घेराव

जिला प्रशासन की नाकामी की वजह से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 12:20 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 12:20 AM (IST)
आक्रोशित किसानों ने गन्ना अधिकारी का किया घेराव

बदायूं : जिला प्रशासन की नाकामी की वजह से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। समस्याएं दूर न होने पर किसान कभी रेल रोकने को मजबूर हैं तो कभी सरकारी दफ्तरों में तालाबंदी करने के लिए। बड़ी संख्या और बड़े आंदोलन का बिगुल बजते ही पुलिस प्रशासन के होश उड़ जाते हैं। आनन-फानन में विशेष सुरक्षा दल बुलाए जाते हैं तो पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर जद्दोजहद करनी पड़ती है। हर सप्ताह पुलिस प्रशासन को इन चुनौतियों से निपटना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासनिक अफसर किसानों की समस्याएं दूर कराने के लिए तैयार नहीं हैं। शनिवार को भी गन्ना किसान समस्याओं का पु¨लदा लेकर जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। जुलूस की शक्ल में पहुंचे किसानों का आक्रोश देखते ही गन्ना दफ्तर में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों के होश उड़ गए। कोई बड़ा बवाल न हो इसके लिए पुलिस को पुकारा गया। अचानक बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी पीएसी के साथ मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़ पाए। मौके पर जाकर पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित किसानों को काफी समझाया तब जाकर वह शांत हुए। किसानों के शांत होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

loksabha election banner

किसान संगठन ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

जासं, बदायूं : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। मालवीय आवास गृह में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र ¨सह ने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान कराए जाने का दिखावा जिले के जिम्मेदार अफसर कर रहे हैं पर किसानों की समस्या से उनको कोई सरोकार नहीं है। किसान आज अपना गन्ना चीनी मिलों पर डालने के लिए धक्के खा रहा है तो खाद के लिए लाठियां खाने को भी मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अतुल पटेल, पेंटर बाबू, हाकिम, ब्रजकिशोर, जाकिर हुसैन, जीवेंद्र ¨सह, वीरपाल ¨सह आदि मौजूद रहे।

---------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.