अभिनंदन शत-शत उसे सौ-सौ बार सेल्यूट
बिसौली केबी हिदी साहित्य समिति की मासिक गोष्ठी में काव्य की रसधार वही।
बिसौली : केबी हिदी साहित्य समिति की मासिक गोष्ठी में काव्य की रसधार वही। शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शर्मा एवं मंचासीन अथितियों की ओर से दीप प्रज्वलन एवं विजय कुमार सक्सेना की वाणी वंदना से किया गया। साहिल मिश्रा ने सुनाया कि दरमियां जब भाइयों में फासले बढ़ जाएंगे, तब यकीनन दुश्मनों के हौसले बढ़ जाएंगे। श्रीपाल शर्मा ने कहा कि मंदिर के अंदर जिन्हें तुमने देखा उन्हें मन के अंदर बिठा कर तो देखो। विजय कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रेम दिवस पर वीर जो गए काल के गाल, धन्य धरा को कर गए भारत मां के लाल। डॉ.सुधांशु ने सुनाया अभिनंदन शत-शत उसे सौ-सौ बार सैल्यूट, दो दिन पाक न रख सका मात भारती पूत। आशुतोष शर्मा 'आंसू' ने कहा कि सारे दल चिल्ला रहे हम सेना के साथ, किचित इसमें है नहीं मोदी जी का हाथ। शांति स्वरूप सुमन ने कहा कि शंकर की जटाओं में सुकृत समृद्धि सिद्धि की सुनाका है, कहें सुमन त्रिलोक शोक नाशन की तरंग तंग नाका है। इसके अतिरिक्त भेषज सरण शर्मा एडवोकेट, रुद्रांश, भक्ति, स्तुति ने भी काव्य पाठ किया। जिसमें अध्यक्षता रामसेवक शर्मा ने की और मुख्य अतिथि अनिल कुमार सक्सेना रहे। काव्य गोष्ठी का संचालन विजय कुमार सक्सेना ने किया।