Move to Jagran APP

पुलिस पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बदायूं इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद पांच साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के रहने वाले शातिर युवक ने वर्ष 2015 में इस्लामनगर पुलिस पर हमला बोलकर पुलिस की जिप्सी में भी तोड़फोड की थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में उसके आने की सूचना पर एसओजी और इस्लामनगर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। पुलिस को देखकर उसने फायरिग की तो पुलिस ने भी उससे मोर्चा लेते हुए गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके पास से तमंचा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। घायल हालत में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 12:17 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 12:17 AM (IST)
पुलिस पर हमला करने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बदायूं : इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद पांच साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के रहने वाले शातिर युवक ने वर्ष 2015 में इस्लामनगर पुलिस पर हमला बोलकर पुलिस की जिप्सी में भी तोड़फोड की थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में उसके आने की सूचना पर एसओजी और इस्लामनगर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। पुलिस को देखकर उसने फायरिग की तो पुलिस ने भी उससे मोर्चा लेते हुए गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके पास से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। घायल हालत में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

दिल्ली के थाना भजनपुरा के नूर ए इलाही का रहने वाला फहीम उर्फ नब्बू पुत्र चमन खान वर्ष 2015 में इस्लामनवक्तगर थाना क्षेत्र स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। वह काफी दिनों तक यहां रुका रहा इसी दौरान इस्लामनगर में लगे उर्स में उसने बवाल किया था। फहीम ने एक सिपाही पर जानलेवा हमला बोला तो पुलिस की जिप्सी में भी तोड़फोड़ की थी। यह घटना उस वक्त काफी चर्चा में रही तो सियासी लोगों की सरपरस्ती के चलते उस समय वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। मौका पाकर वह यहां से दिल्ली को फरार हो गया। पुलिस ने उसको दिल्ली में भी तलाश किया, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिल रहा था। पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार की रात एसओजी को सूचना मिली कि वह इस्लामनगर क्षेत्र में ही घूम रहा है। एसओजी प्रभारी राजीव कुमार शर्मा और एसएचओ इस्लामनगर जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ उसकी तलाश में निकल पड़े। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बरई पुल के पास उसको बाइक से आता देखा तो पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की, पुलिस के टोकते ही उसने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई तो फहीम गोली लगने से घायल होकर बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद उसको सीएचसी इस्लामनगर ले जाया गया, बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली के 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनाम की राशि देकर पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.