Move to Jagran APP

मुंबई और गुजरात से पहुंचे 650 और प्रवासी

मुंबई और गुजरात से 650 और प्रवासी यहां आश्रय स्थल द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज लाए गए। एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया ने यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 10:52 PM (IST)
मुंबई और गुजरात से पहुंचे 650 और प्रवासी
मुंबई और गुजरात से पहुंचे 650 और प्रवासी

जेएनएन, सिलहरी : मुंबई और गुजरात से 650 और प्रवासी यहां आश्रय स्थल द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज लाए गए। एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया ने यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

loksabha election banner

प्रवासी श्रमिकों और कामगारों की जिले में वापसी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। व्यवस्था देखने पहुंचीं एडीएम प्रशासन ने प्रवासियों से हाल-चाल भी जाना। मुंबई और गुजरात से बरेली तक ट्रेन से पहुंचे प्रवासियों को 19 बसों से यहां बदायूं लाया गया। सभी की थर्मल स्क्रीनिग की गई। उसके बाद तहसील बिसौली, दातागंज, ककराला व बिल्सी क्षेत्र में उनके घर भेजकर होम क्वारंटाइन कराया गया। सभी प्रवासी गुजरात व मुंबई से निशुल्क किराए पर यहां पहुंचे। तहसीलदार रामनयन सिंह ने बताया शुक्रवार को आश्रय स्तर पर 650 से अधिक प्रवासी पहुंचे थे। एडीएम प्रशासन ने आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई को देखा तथा आश्रय स्थल से बसों में बैठने से पूर्व प्रवासियों से आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली । इस मौके पर नोडल अधिकारी राजस्व लेखपाल आकाश सक्सेना एवं डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।

30 लोगों को किया होम क्वारंटाइन

ब्लॉक जगत क्षेत्र के तीन दिन पूर्व गांव गिधौल, सुंदरनगर, कुपरी, सखानू, फतेहपुर गांवों में 30 प्रवासी चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, गुजरात आदि प्रांतों से आए थे। जिनकी प्रत्येक ग्राम बार सूची अंकित की गई थी। शुक्रवार को सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगत पर शहर से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के समक्ष बुलवाया गया। उनकी सैंपलिग कराकर 30 प्रवासियों को होम क्वारंटाइन किया गया। इस मौके पर डॉ.जितेंद्र सिंह, डॉ.कमर इकवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.