शहर के चार चौराहों पर खर्च होंगे 40-40 लाख
शहर के चारों चौराहे अब जल्द ही विकसित होंगे। उनके सुंदरीकरण के लिए हर चौराहे पर 40-40 हजार खर्च होंगे।
बदायूं : शहर के चारों चौराहे अब जल्द ही विकसित होंगे। उनके सुंदरीकरण के लिए हर चौराहे पर चालीस लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इसके बाद शहर का नजारा ही बदला-बदला दिखेगा। सदर विधायक के साथ प्रशासनिक अमले ने चौराहों का मुआयना कर निर्देश जारी किए। सरकारी भवनों पर लगी प्रचार-सामग्री देखकर नाराजगी जताई।
एसएसपी अशोक कुमार ने शहर के चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने का खाका तैयार किया था। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ पूरी योजना पर वार्ता की इसके बाद विधायक के सहयोग से कार्य शुरू करा दिया। मगर, पालिका प्रशासन सुंदरीकरण का कार्य में कोई रुचि नहीं ले रहा था। इस बात पर गौर करते हुए गुरूवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, डीएम दिनेश कुमार ¨सह, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ चौराहों पर हो रहे कार्य का मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि खेड़ा नवादा, पुलिस लाइंस चौराहा, इंदिरा चौक और डीएम चौराहे के सुंदरीकरण पर चालीस-चालीस रुपये खर्च किए जाएंगे। डीएम ने शहर के पुलिस लाइन चौराहे पर दीवार पर देव क्लासेस को¨चग सेंटर के पोस्टर लगे देख कर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसएचओ सिविल लाइंस सत्य प्रकाश ¨सह को निर्देश दिए कि दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों को तत्काल हवालात के अंदर करें। उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी दीवार पर बैनर पोस्टर, सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। शहर के चौराहों पर डग्गामार वाहनों को सवारी लेने के लिए न रुकने दिया जाए। शहर को साफ सुथरा एवं सुंदर बनाया जाए।
मोर्चरी हाउस के पास बनेगा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क
डीएम और सदर विधायक ने चौराहों के सौंदर्यीकरण का मुआयना करने के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क बनवाने के लिए जमीन का निरीक्षण किया। मोर्चरी हाउस के पास खाली पड़ी सरकारी भूमि पर पार्क बनाया जाएगा। विधायक और डीएम ने कहा कि यहां पर एक सुंदर अच्छा पार्क बनाया जाएगा। मोर्चरी हाउस को यहां से हटाकर नए स्थान पर निर्माण कराया जाएगा। कानूनगो, लेखपाल को निर्देश दिए कि भूमि का निरीक्षण कर रकबा उपलब्ध कराया जाए। एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा भी मौजूद रहे।