जिले में 312 निगेटिव, पाजिटिव निकले महज तीन केस
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार कम होता जा रहा है। गुरुवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि जिले भर में 515 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 315 की रिपोर्ट मिली जिसमें 312 निगेटिव और तीन केस पॉजिटिव निकले। यह रिपोर्ट जिले भर के लोगों को राहत देने वाली है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:55 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 12:55 AM (IST)
जेएनएन, बदायूं : जिले में कोरोना संक्रमण लगातार कम होता जा रहा है। गुरुवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि जिले भर में 515 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 315 की रिपोर्ट मिली जिसमें 312 निगेटिव और तीन केस पॉजिटिव निकले। यह रिपोर्ट जिले भर के लोगों को राहत देने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुरुवार को उझानी में एक, शहर वैल्गा फैक्ट्री में एक और एक केस सिविल लाइंस में निकला है। संक्रमितों को होम क्वारंटाइन की मंजूरी दी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें