सांप्रदायिक वीडियो वायरल होने से तनाव
बदायूं : एक संप्रदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया। पूरे जिले की पुलिस ए
बदायूं : एक संप्रदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया। पूरे जिले की पुलिस एक्शन में आ गई। शुक्रवार की देर रात को ही वायरल करने वाले दोनों किशोरों को पकड़ लिया। घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकसी बरते हुए पुलिस प्रशासन ने कस्बे में पीएसी तैनात कर दी है।नगर में चर्चाओं का दौर जारी है।
शुक्रवार की शाम को जब एक वीडियो वायरल हुआ तो नगर में हलचल मच गई। इस वीडियो में एक किशोर संप्रदाय विशेष के खिलाफ बोल रहा था। नगर के कुछ लोगो ने जब यह वीडियो पुलिस के अधिकारियों को दिखाया तो उन्हें पसीना आ गया। आनन-फानन में जिले के आला अधिकारियों को इस बारे में बताया गया। एसपी देहात संजय राय, सीओ केके सरोज, कोतवाल प्रमोद कुमार आदि शुक्रवार की रात से ही एक्शन में आ गए। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में नगर के मुहल्ला बीरबाबू की बगिया के पास से दो किशोरों को हिरासत में लिया। हिरासत में लेने की खबर से कहीं साम्प्रदायिक ¨चगारी न भड़क जाए इसलिए रात में ही दोनों किशोरों को वजीरगंज थाना भेज दिया गया। एएसपी देहात संजय राय ने बताया कि वायरल हुए वीडियो में एक किशोर बोल रहा है जबकि दूसरा रिकॉर्डिंग कर रहा था। इसमें एक सम्प्रदाय विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इस घटना को लेकर एसआई विनोद कुमार की तहरीर पर आईटी एक्ट की धारा में दोनों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को बरेली बाल सुधार कारागार में भेजा गया है। वहीं हालात को देखते हुए पीएसी तैनात की गई है। अफवाहों का दौर जारी है। पुलिस हर गतिविधि पर निगाह रखी हुई है।
इंसेट
पूर्व विधायक के फोन से हरकत में आई पुलिस
एक पूर्व विधायक के फोन के बाद पुलिस हरकत में आई थी। बताते है कि यह वीडियो उक्त पूर्व विधायक के मोबाइल पर भी पहुंचा। इसे देखकर उन्होंने आला अधिकारियों से बात की। संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए।
इंसेट
चार माह पहले भी बिगड़ा था माहौल
चार माह पूर्व भी एक धार्मिक जुलूस में एक समुदाय के लोगों द्वारा पाकिस्तान का झंडा फहराने के बाद नगर का माहौल बिगड़ गया था। चार दिनों तक भारी तनाव रहा। सत्तर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरे समुदाय के तीन सौ लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इससे सबक लेकर ही शुक्रवार की रात को ही नगर में पीएसी आ गई।
-------------------------
साइड स्टोरी
किशोरों ने कहा जब वह बना सकते है वीडियो तो हम क्यों नहीं?
-वायरल वीडियो देखकर खो दिए थे आपा, खुद बनाया वीडियो
जागरण संवाददाता, बदायूं : लोगों का कहना है कि किशोरावस्था की उम्र ही कुछ ऐसी होती है कि जिसमें खुद को संभालना बड़ा मुश्किल होता है। यहीं कहावत दोनों किशोरों पर चरितार्थ हो रही है। चार माह पूर्व एक वीडियो वायल हुआ था। इस विडियो को देखने के बाद ही दोनों अपना आपा खो बैठे थे और खुद ही विडियो बनाने बना बैठे। फिलहाल हाथों में कलम के अलावा उनकी अंगूलिया मोबाइल पर करामात कर रही है।
एएसपी देहात संजय राय ने बताया कि चार माह पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के कारण बुलंदशहर व खुर्जा में हालात बिगड़े थे। यही वीडियो इन किशोरों के हाथ में लगा था। इसी वीडियो को इन दोनों आरोपी किशोरों ने देखा। इसे देखकर उनके अंदर की धार्मिक भावना मचल पड़ी। दोनों विडियो बनाने के लिए जगह तलाशने लगे। इसके एक किशोर बोल रहा है जबकि रिकार्डिग कर रहा है। इस वीडियो को पहले वह दूसरे जनपद में भेजने वाले थे लेकिन नेट में दिक्कत होने से विडियो सेंड नहीं हो पाया। वीडियो सेंड नहीं होने पर किशोर दूसरे के बारे में भेजने के लिए सोचने लगे। इसी बीच एक किशोर को यादा आया कि उसका कुछ दिन पूर्व दूसरे समुदाय के एक युवक से विवाद हुआ था। जहां इसी के नम्बर पर दोनों मिलकर वीडियो सेंड कर दिया। कक्षा नौ व कक्षा सात के छात्रों के अंदर यह जगह कहां से भर गया इसके पीछे सोशल मीडिया में चल रही संप्रदाय विरोधी गतिविधियां ही इसका मुख्य कारण समझा जा रहा है।