थ्रेसर की चपेट में आकर युवक की मौत
बदायूं : थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में थ्रेसर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गय
बदायूं : थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में थ्रेसर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मुरादाबाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में चीत्कार मची हुई है।
क्षेत्र के गांव राजटिकोली में सत्यपाल उर्फ छोटे (20) थ्रेसर पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका पैर पूरी तरह से अलग हो गया। सत्यपाल को गंभीर हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सत्यपाल के पिता की बारह वर्ष पूर्व किसी अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो गई थी। सत्यपाल ही अपने परिवार का सहारा था। उसकी मौत हो जाने से से छोटा भाई सतेन्द्र, बहन धनवती, मां रामवती के आंखों के सामने अंधेरा छा गया है।