अस्पताल संचालक से डेढ़ करोड़ की रंगदारी मागी
सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक अस्पताल के संचालक से शनिवार को डेढ़ करोड़ की रंगदारी मागी है।
बदायूं: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक अस्पताल के संचालक से शनिवार को डेढ़ करोड़ की रंगदारी मागी गई। देर रात मामले की तहरीर पुलिस को दी गईं है। पुलिस मामले की जाच में जुटी है।
शहर से सटे गाव खेड़ा नवादा में सरकार अस्पताल के संचालक मोहम्मद गाजी के अस्पताल में एक व्यक्ति पर्चा फेंककर गया। उसका एक अन्य साथी बाइक पर बैठे हुए उसका अस्पताल के बाहर इंतजार कर रहा था। युवकों ने पर्च में डेढ़ करोड़ की रंगदारी की मांग की। पर्चा फेंकने के बाद सभी युवक बाइक से फरार हो गए। पर्चे में साफ लिखा है कि अगर रकम नहीं मिली तो जान से हाथ धोना होगा। एसएचओ सिविल लाइन अनिल सिरोही ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जाच की जा रही है। पिछले दिनों भ्रूण हत्या का मामला प्रकाश में आया था। हो सकता है कि अस्पताल संचालकों की आपसी रंजिश में ऐसा हुआ हो। फिलहाल, क्षेत्र के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि पर्चा फेंकने वालों का सुराग लग सके।