विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, सिर बुरी तरह कुचला

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 03:05 PM (IST)

आजमगढ़ में जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ ...और पढ़ें

आजमगढ़ हाईवे पर युवक का कुचला शव मिला, हत्या या हादसा पुलिस जांच में।

आजमगढ़ हाईवे पर युवक का कुचला शव मिला, हत्या या हादसा पुलिस जांच में।

HighLights

  1. आजमगढ़ में जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर मिला युवक का शव।

  2. युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, खून फैला।

  3. पुलिस हत्या और सड़क दुर्घटना दोनों पहलुओं की कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर बरदह थाना क्षेत्र के जिवली स्थित सरकारी समिति गोदाम के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से हलचल मच गई। युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और शव के पास काफी खून फैला था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शव के पास खून फैला था, जबकि पैरों की तरफ भी खून के निशान मिले। शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं दिखाई दिए। घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर हाईवे की दूसरी पटरी पर एक स्कूटी लावारिस हालत में मिली।

आशंका है कि स्कूटी मृतक की हो सकती है। उसकी चाबी शव के पास ही पड़ी मिली। स्कूटी पर गुजरात का पंजीकरण नंबर दर्ज है। पुलिस ने स्कूटी कब्जे में ले ली है। युवक की मौत को लेकर मौके पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को सड़क हादसे का रूप देने की आशंका जताई।

वहीं, यह भी माना जा रहा है कि हाईवे से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। सड़क दुर्घटना अथवा हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।