कुश्ती चयन प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाई दमखम
आजमगढ़ : पल्हनी रेलवे स्टेशन स्थित बौरहवा बाबा अखाड़ा में शनिवार को कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि हनी श्रीवास्तव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया।
आजमगढ़ : पल्हनी रेलवे स्टेशन स्थित बौरहवा बाबा अखाड़ा में शनिवार को कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि हनी श्रीवास्तव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वाले पहलवानों ने दमखम दिखाए। इस दौरान 65 किलो भार में विजय शंकर यादव नीबी व बौरहवा बाबा के उदयभान चौहान ने जीत दर्ज किया। वहीं जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में 35 किलो भार वर्ग में अनुज यादव अरयां, अमित यादव अरयां, विशाल यादव विजयीपुर, अमित यादव चड़ई, आदित्य यादव चकवारा विजयी रहे। 40 किलो भार वर्ग में अजीत यादव विजयीपुर, रिशु यादव बौरहवा बाबा, दुर्गेश यादव नीबी, रंजीत यादव भुड़की तथा 45 किलो भार वर्ग में रवि राजभर नीबी, विवेक यादव नीबी विजयी हुए। 50 किलो भार वर्ग में नीतिश मौर्य नीबी, नीरज कदमघाट विजयी हुए। जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित पहलवान 15 से 17 नवंबर को गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।