भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मियों का तबादला कार्यकर्ताओं के जिम्मे
जासं, लालगंज (आजमगढ़) : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह का स्वागत लालगंज स्थित
जासं, लालगंज (आजमगढ़) : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह का स्वागत लालगंज स्थित मैरेज के सभागार में मंडल अध्यक्ष इंद्रराज चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह ने कहा कि भ्रष्टाचारी कर्मचारी जिले से बाहर होंगे। पुलिस कप्तान इंस्पेक्टरों की नियुक्ति करेंगे। भ्रष्टाचारी इंस्पेक्टर का स्थानांतरण कार्यकर्ताओं के जिम्मे होगा। पार्टी का कार्य सबका साथ सबका विकास सरकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जनजन तक पहुंचाएंगे। हमारी सरकार केंद्र एवं प्रदेश में है। कार्यकर्ताओं को नकारात्मक बात करने की आवश्यकता नहीं है, जो भी समस्या है इसके लिए वह किसी समय मिल सकते हैं। संचालन रामनयन ¨सह ने किया। इस मौके पर दरोगा प्रसाद सरोज, ध्रुव¨सह, चेयरमैन विजय सोनकर, ओमप्रकाश ¨सह, ऋषिकांत राय, जेपी ¨सह, रामा साव, प्रमोद सरोज, रजनीकांत, धीरेंद्र ¨सह, सर्वेश राय, आदित्यराय, जयशंकर ¨सह, संजय ¨सह, नीरज ¨सह, योगेद्र राय, रविशंकर राय, मोनू, संजय उपस्थित थे।