कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़
जागरण संवाददाता संजरपुर (आजमगढ़) सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 05:08 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 05:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, संजरपुर (आजमगढ़): सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पवईलाडपुर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि हम सभी लोगों को सेवा ही संगठन के तहत कार्यक्रम करना है। सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को कराने के लिए जी-जान से लग जाएं, क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। जिला उपाध्यक्ष लालगंज शेर बहादुर सिंह, सरायमीर मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, गोपाल विश्वकर्मा, शैलेश प्रजापति, पंकज सिंह, विकास पाठक, राजेश पाठक, अखिलेश जायसवाल आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें